Kuber Mantra For Money जानिए कैसे करें धन के देवता कुबेर को प्रसन्न

Kuber Mantra For Money क्या है और कैसे ये आपकी किस्मत बदलने में सहायक है।

कुबेर को पूरी दुनिया की दौलत का अध्यक्ष कहा जाता है अर्थात अगर कुबेर जी प्रसन्न हो गए तो अथाह दौलत देते हैं। आइये आज के इस लेख में जानते हैं धनप्राप्ति हेतु कुछ शक्तिशाली कुबेर मन्त्रों ( Kubera Mantra For Wealth ) के बारे में जिसके जाप से कुबेर जी की कृपा प्राप्त होती हैं और जीवन में सुख सम्पति और दौलत का आगमन होता है।

शिव पुराण ( Shiv Puran In Hindi ) के अनुसार पूर्व जनम में कुबेर जी का नाम गुनिधि था जो बहुत दरिद्र थे। उनके पास खाने तक को पैसे नहीं थे और वो पैसे के लिए चोरी भी किया करते थे। एक बार गुनिधि चोरी करने के इरादे से एक शिव मंदिर मैं घुसे लेकिन तेज हवा की वजह से मंदिर के दिये बुझ गए।

Also Read: Gayatri Mantra Meaning In Hindi

गुनिधि ने दिये को जलाने की कई बार कोशिश की लेकिन हर बार दिया बुझ जाता था। अंततः उन्होंने अपना कुर्ता निकाला और उसमे आग लगा दी ताकि मंदिर में उजाला हो सके। जैसा की हम सब जानते हैं की भगवान शिव बहुत शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं तो भगवान शिव उनकी निरंतरता और इस तथ्य से प्रभावित हो गए कि उन्होंने अंधेरे मैं मंदिर में उनके शिवलिंग के सामने दिया जलाया और प्रकाश किया इसलिए उन्होंने अपने अगले जन्म में उन्हें धन का देवता होने का आशीर्वाद प्रदान किया।

तो दोस्तों ये थी कहानी कुबेर देव की, आइये अब जानते हैं उन कुबेर मन्त्रों के बारे में जो अत्यंत ही शुभ भल देते हैं और अगर इन मंत्रो का जाप भले उद्देश्य के लिए किया जाए तो इनका सिद्ध होना तय होता है। कुबेर जी को प्रसन्न करने के कुछ प्रभावशाली कुबेर मंत्र इस प्रकार हैं।

Kuber Mantra For Money धनप्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र

  • विलक्षण कुबेर मंत्र : ॐ श्रीं ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:।
  • अष्टाक्षर मंत्र : ॐ श्री ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:।
  • प्रचीन दिव्य मंत्र : ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धनधान्या समृद्धिम् देहि दापय दापय स्वाहा।
  • कुबेर अष्ट लक्ष्मी मंत्र : ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धनधान्या समृद्धिम् देहि दापय दापय स्वाहा।

इन मंत्रो का जाप आप अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन कर सकते हैं, अगर आप नियमित रूप से इन मंत्रो का जाप करें तो ज़्यादा बेहतर होगा। आइये जानते हैं क्या फायदे हैं इन मन्त्रों के जाप से।

  • भगवान कुबेर को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए कुबेर मंत्र का जाप अति उत्तम है।
  • श्री कुबेर अपने सभी भक्तों को धन, सामाजिक सम्मान और सफलता का आशीर्वाद देते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास भी देते हैं।
  • इस कुबेर मंत्र का जाप करने से आपका तार्किक निर्णय अधिक शक्तिशाली हो जाता है और आप लाभ कमाने वाले उपक्रमों में निवेश करते हैं जहाँ से आपको सफलता प्राप्त हो।
  • कुबेरदेव सफलता के देवता भी हैं और यदि आप पूरी श्रद्धा के साथ उनके मंत्रों का जाप करते हैं आपको अपने सभी वित्तीय मामलों में सफलता मिलती है।
  • अगर आप पिछले जन्म के कर्मों की वजह से अपने वर्तमान जीवन में वित्तीय बोझ का सामना कर रहे हैं तो कुबेर मंत्र आपको राहत पाने में मदद करते हैं।
  • कुबेर मंत्र के जाप से आपका पैसा चोरी और ठगों से सुरक्षित रहता है.
  • कुबेर मंत्र के जाप से कर्ज से मुक्ति मिलती है.

तो दोस्तों ये थी कुबेर मन्त्रों के बारे में कुछ ज्ञानवर्धक जानकारियां, उम्मीद है आपको ये लेख पसंद आया होगा। कुबेर मंत्र के साथ साथ लक्ष्मी कुबेर मंत्र ( Laxmi Kuber Mantra ) का जाप भी बहुत शुभ माना जाता है। इसी प्रकार के उपयोगी जानकारियों के लिए अजनाभ को सब्सक्राइब अवश्य करें। आपके सहयोग और प्रेम के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment