Powerful Kubera Mantra For Money जानें कुबेर मंत्र की शक्ति और लाभ के बारे में

कुबेर जी को संपूर्ण धरती और तीनो लोकों की सम्पति का अध्यक्ष कहा जाता है लेकिन शायद कुछ लोगों को ही ये बात पता होगी की कुबेर भगवान पहले चोर थे लेकिन भगवान शिव की कृपा से वो सारी धरती और तीनो लोकों की दौलत के अध्यक्ष बन गए।

एक प्राचीन शिव पुराण ( Shiv Puran ) की कथानुसार कुबेर जी एक शातिर चोर थे और वो एक बार चोरी करने के लिए शिव जी के मंदिर में घुस गए। वहां मंदिर में घुप्प अँधेरा था इसलिए कुबेर जी ने उजाला करने के लिए दीपक जलाया लेकिन हवा से दीपक बुझ गया। कुबेर जी ने फिर से दीपक जलाया लेकिन दीपक वापस बुझ गया। ऐसा क्रम कई बार होता रहा और विधि का विधान देखिये और भगवान शिव के भोलेपन की मिसाल, भगवान शिव ने ये समझा की कोई आधी रात को उनके शिवलिंग के सामने दिया जला रहा है, और फिर उन्होंने कुबेर जी को प्रसन्न होके न सिर्फ उनकी गरीबी दूर कर दी बल्कि तीनो लोकों की साड़ी सम्पतियों का कोषाध्यक्ष बना दिया। हैं न अपने भोलेनाथ सचमुच के भोले भंडारी ?

किस मंत्र से प्रसन्न होते हैं कुबेर देव ?

कुबेर जो को प्रसन्न करने के लिए अष्ठ लक्ष्मी कुबेर मंत्र ( Astha Lakshmi Kubera Mantra ) अत्यंत ही अचूक और शक्तिशाली मंत्र माना जाता है क्यूंकि इस मंत्र में कुबेर मंत्र के साथ महालक्ष्मी मंत्र ( Mahalaxmi Mantra ) का समावेश है जिस वजह से इस मंत्र में श्री कुबेर और माता महालक्ष्मी दोनों की शक्तियां भरी हुई हैं।

कैसे करें जाप ?

कुबेर देव के इस मंत्र का जाप आप अपनी मर्जी के अनुसार हर दिन और किसी भी समय कर सकते हैं। बस पूजा करते समय मन की पवित्रता पर अधिक ध्यान रहे, क्यूंकि किसी भी साधना की सफलता मन की एकाग्रता पर निर्भर करती है।

अष्ठ लक्ष्मी कुबेर मंत्र : ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ठ लक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय नमः

अगर आप के पास कुबेर भगवान की मूर्ति या चित्र है तो उसका उपयोग आप पूजा के लिए कर सकते हैं या फिर आप धनस्थान या तिजोरी को कुबेर जी का स्वरुप मान कर उनकी पूजा कर सकते हैं और कुबेर यन्त्र की स्थापना भी कर सकते हैं। नीचे हमने कुबेर अष्ट लक्ष्मी मन्त्र दिया हुआ है जिसे सुनने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

आप कुछ अन्य कुबेर मंत्र नीचे दिए गए लेख में पढ़ सकते हैं। नियमित रूप से उपयोगी और ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए अजनाभ को सब्सक्राइब अवश्य करें। आपके सहयोग के लिए और आपका प्रेम देने के लिए हम आपके आभारी हैं।

Kuber Mantra For Money जानिए कैसे करें धन के देवता कुबेर को प्रसन्न

Sharing Is Caring:

Leave a Comment